CM नीतीश कुमार ने बिहार वासियों से बेनेवोलेंट फंड में अंशदान करने की अपील...

आमिर सुबहानी ने CM नीतीश कुमार को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सशस्त्र सेना झंडा दिवस का फ्लैग लगाया। CM नीतीश कुमार ने इस अवसर पर बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनेवोलेंट फंड में अंशदान किया और जनता को भी अंश दान करने को कहा...
फ्लैग लगाते आमिर सुबहानी
फ्लैग लगाते आमिर सुबहानी
पटना , 07 दिसम्बर 2019 : - आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर अपर मुख्य सचिव गृह श्री आमिर सुबहानी ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से 01 अण्णे मार्ग में मुलाकात कर उन्हें सशस्त्र सेना झंडा दिवस का फ्लैग लगाया । मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनेवोलेंट फंड में अंशदान किया । देश के बहादुर सैनिकों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट किया । उन्होंने कहा कि उनकी कुर्बानियाँ अमर है । वे अपने जान के मूल्य पर राष्ट्र पर आये बाह्य एवं आंतरिक संकटों का मुकाबला बहादुरी के साथ किया करते हैं । इन बहादुर सैनिकों के कल्याण एवं पुनर्वास के लिये उन्होंने राज्यवासियों से बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनेवोलेंट फंड में अंशदान किये जाने की अपील भी की । उन्होंने कहा कि आपका यह अंशदान बहादुर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता होगी ।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री चंचल कुमार , मुख्यमंत्री के सचिव श्री मनीष कुमार वर्मा , मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार , निदेशक सैनिक कल्याण निदेशालय बिहार सेवा निवृत कर्नल श्री दिलीप प्रसाद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।
अंशदान करते हुए CM नीतीश कुमार
अंशदान करते हुए CM नीतीश कुमार

Comments

Popular posts from this blog

હવે રેલવેની તત્કાલ ટિકિટ કેન્સલ કરાવતા 50 ટકા રિફંડ મળશે

અનલોક-2 માટે કેન્દ્રની ગાઈડલાઈન જાહેર, ગુજરાત સરકાર અભ્યાસ કરીને નિર્ણય લેશે

કાનપુરમાં બદમાશોનો પોલીસની ટીમ પર હુમલો, DSP સહિત 8 પોલીસકર્મી શહીદ