छठ पूजा में सुरक्षा को लेकर CM नीतीश कुमार ने किया गंगा घाटों का निरीक्षण...

CM Nitish Kumar inspected Ganga Ghats
CM नीतीश कुमार ने किया गंगा घाटों का निरीक्षण
आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारी शुरू हो चुका है। इसको लेकर जिला प्रशासन और अधिकारी अभी से तैयारी में जुट गए हैं। बिहार के CM नीतीश कुमार ने छठ पूजा में सुरक्षा को लेकर पटना और आस पास के गंगा नदी के कई घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टीमर से घाटों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। साथ ही छठ पूजा में सुरक्षा को लेकर कई तरह के इंतजाम करने को कहा। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी एस एस पी गरिमा मलिक और कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे। वहीं इस साल गंगा नदी का जल स्तर बढ़ने के बाद धीरे धीरे कम होने से गंगा नदी के किनारे कीचड़ जम गया है। जिससे गंगा नदी में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इससे निपटने के लिए घाटों पर बाँस और रस्सियों से घेराबंदी की गई है। जिसके दायरे में श्रद्धालुओं को गंगा नदी में स्नान करने के लिए कहा गया है।

आस्था का महापर्व छठ पूजा इस साल 2019 में 31 अक्टूबर से 03 नवम्बर तक है। चार दिवसीय इस छठ पूजा में 31 अक्टूबर को नहाय खाय, 01 नवम्बर को लोहंडा, 02 नवम्बर को पहली अर्घ और 03 नवम्बर को दूसरी अर्घ एवं पारन मनाया जाएगा। जिसमे 02 और 03 नवम्बर पहली और दूसरी अर्घ को गंगा घाटों पर विशेष तरह की तैयारी की जाती है। क्योंकि इस दिन गंगा घाटों पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु अर्घ देने के लिए इकट्ठा होते है। जिसको ध्यान में रखते हुए घाटों पर लाइटिंग की व्यवस्था किया जा रहा है। और किसी हादसे से निपटने के लिए गोताखोरों की भी तैनाती किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

હવે રેલવેની તત્કાલ ટિકિટ કેન્સલ કરાવતા 50 ટકા રિફંડ મળશે

અનલોક-2 માટે કેન્દ્રની ગાઈડલાઈન જાહેર, ગુજરાત સરકાર અભ્યાસ કરીને નિર્ણય લેશે

કાનપુરમાં બદમાશોનો પોલીસની ટીમ પર હુમલો, DSP સહિત 8 પોલીસકર્મી શહીદ