बिहार के किसानों के लिए खुशखबरी , मोदी सरकार चलाने जा रही है तरकारी एक्सप्रेस...

सांकेतिक चित्र तरकारी एक्सप्रेस
सांकेतिक चित्र तरकारी एक्सप्रेस
सब्जियों के खेती करने बाले बिहार के किसानों को यह जानकर खुशी होगा कि केंद्र के मोदी सरकार ने एक ऐसी योजना बनाई है। जिससे बिहार में उपजाये जाने बाली सब्जियों को सीधे दिल्ली पहुँचाया जाएगा। इसकी जानकारी छपरा के सांसद राजीव प्रताप रूढ़ि ने जनता को दिया। जब वे नमामि गंगे परियोजना की शुरुआत करने पहुँचे थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बैठे सब्जी व्यपारी अपनी जरूरत के हिसाब से इंटरनेट से सब्जी बुक करेंगें। जिसके बाद इन सब्जियों को तरकारी एक्सप्रेस से दिल्ली पहुँचाया जाएगा। यह योजना खासकर गंगा दियारा क्षेत्र के लोगों के लिए बनाई गई है। लेकिन इसका फायदा बिहार में सब्जी उपजाने बाले सभी किसान उठा सकते है।

बिहार में गंगा के पानी से उपजाए जाने बाले सब्जियों को एक विशेष ट्रेन से दिल्ली के बड़ी बड़ी सब्जी मंडीयों में भेजा जाएगा। जिस ट्रैन से इन सब्जियों को दिल्ली भेजा जाएगा वह ट्रेन फुल्ली ऐसी रहेगा उस ट्रेन का नाम तरकारी एक्सप्रेस रखा गया है। इस योजना से किसानों के साथ साथ रेलवे को भी फायदा होगा। सांसद महोदय ने कहा कि केंद्र सरकार चाहती है कि इस योजना से किसानों को सब्जियों का उचित मूल्य मिलेगा। और दिल्ली बालों को भी शुद्ध और हरी सब्जियां मिलेगा। यदि मोदी सरकार इस योजना को धरातल पर उतार पाती है तो यह योजना किसानों के लिए काफी लाभदायक होगा। अब देखना यह होगा कि मोदी सरकार कब तक इस योजना को बिहार में लागू कर पाती है।

Comments

Popular posts from this blog

કાનપુરમાં બદમાશોનો પોલીસની ટીમ પર હુમલો, DSP સહિત 8 પોલીસકર્મી શહીદ

દુનિયાભરમાં 239 વૈજ્ઞાનિકોનો દાવો, ‘હવાથી પણ ફેલાય છે કોરોના વાયરસ’

सफेद कौआ को देख हैरान हुए लोग, प्रचलित हुई पुरानी कथायें, लेकिन डॉक्टर बता रहे हैं कुछ और...