कार्तिक पूर्णिमा में गंगा स्नान करने गई बख्तियारपुर के मिसी गाँव की महिला, डूबने से हुई मौत...

कार्तिक पूर्णिमा में गंगा स्नान करने गई बख्तियारपुर के मिसी गाँव की महिला, डूबने से हुई मौत...
बख्तियारपुर विधायक रणविजय सिंह घोसवरी गंगा घाट
बख्तियारपुर विधायक रणविजय सिंह घोसवरी गंगा घाट
Bakhtiyarpur :- बख्तियारपुर प्रखंड के मिसी गाँव की महिला गंगा स्नान करने के लिए घोसवरी गंगा घाट गई थी। जहाँ गहरे पानी में जाने से महिला की डूबने से मौत हो गई। घटना सुबह के लगभग 8 बजे की है। डूबने बाली महिला की उम्र 25 वर्ष और नाम ममता देवी बताया जा रहा है। वही इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद उनके घर में मातम छा गया है, और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

बताया यह जा रहा है कि उस वक्त चार महिला डूब रही थी जिसमे से तीन महिला को लोगो ने बचा लिया लेकिन एक महिला ममता देवी गहरे पानी में चली गई जिसमें डूबने से उनकी मौत हो गई। वही इस घटना के बाद लोगों ने पुलिस प्रसासन पर सवाल उठाये और कहा कि कार्तिक पूर्णिमा को लेकर प्रसासन के तरफ से कोई खास इंतजाम नही किया गया था। वही घटना की जानकारी मिलने के बाद बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणविजय सिंह मौके पर घोसवरी गंगा घाट पहुँचे और स्नान कर रहे लोगों को गहरे पानी में न जाने की सलाह दिया।

Comments

Popular posts from this blog

કાનપુરમાં બદમાશોનો પોલીસની ટીમ પર હુમલો, DSP સહિત 8 પોલીસકર્મી શહીદ

દુનિયાભરમાં 239 વૈજ્ઞાનિકોનો દાવો, ‘હવાથી પણ ફેલાય છે કોરોના વાયરસ’

सफेद कौआ को देख हैरान हुए लोग, प्रचलित हुई पुरानी कथायें, लेकिन डॉक्टर बता रहे हैं कुछ और...