पटना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पूर्व पार्षद नागेश्वर राय हत्याकांड का हुआ खुलासा...

आपको बताते चलें कि बीते कुछ दिनों पहले 1 सितम्बर को बार्ड संख्या 72 के पूर्व पार्षद नागेश्वर राय की हत्या पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के चित्रगुप्त नगर में संजीवनी अस्पताल के पास दिन दहाड़े कर दिया गया था। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम करके हंगामा किया था। जिसकी हत्या का खुलासा शनिवार को पटना एस एस पी गरिमा मलिक द्वारा किया गया।
पटना एस एस पी गरिमा मलिक
पटना पूर्व पार्षद नागेश्वर राय हत्याकांड खुलासा
 इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए पटना एस एस पी गरिमा मलिक ने कहा कि पूर्व पार्षद नागेश्वर राय की हत्या जमीन विवाद को लेकर पुरानी रंजिश के कारण किया गया था। जिसमे साजिश के तहत नागेश्वर राय को गोली मारकर हत्या कर दिया गया। नागेश्वर राय की हत्या करने के लिए एक पेशेवर शूटर को साढ़े चार लाख रुपये में सुपारी दिया गया था।सुपारी मिलने के बाद शूटर नागेश्वर राय पर निगरानी रखने लगा। और मौका मिलते ही 1 सितम्बर को दिनदहाड़े चित्रगुप्त नगर में उनकी हत्या कर दिया गया।
एक पिस्टल, एक गोली, दस हजार रुपये नगद
बरामद किया गया सामान
इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से एक पिस्टल, एक गोली, दस हजार रुपये नगद और हैमलेट बरामद किया है जिसे पहनकर घटना को अंजाम दिया गया था।

Comments

Popular posts from this blog

કાનપુરમાં બદમાશોનો પોલીસની ટીમ પર હુમલો, DSP સહિત 8 પોલીસકર્મી શહીદ

દુનિયાભરમાં 239 વૈજ્ઞાનિકોનો દાવો, ‘હવાથી પણ ફેલાય છે કોરોના વાયરસ’

सफेद कौआ को देख हैरान हुए लोग, प्रचलित हुई पुरानी कथायें, लेकिन डॉक्टर बता रहे हैं कुछ और...