भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार पहुँचे अठगामा भोज आयोजन में...

अठगामा भोज में आशुतोष कुमार
अठगामा भोज में आशुतोष कुमार
भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार पहुँचे अठगामा भोज आयोजन में...

07 नवम्बर की रैली का तैयारी कर रहे भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार बीते दिन शनिवार को बख्तियारपुर प्रखंड के मोगलपुरा गांव के अठगामा भोज आयोजन में पहुँचे। आपको बताते चलें कि आठ गाँव का एक समुह अठगामा भोज में भूमिहार समाज के करीब 5000 लोग एक साथ बैठकर भोजन करते हैं। जो भूमिहार समाज के लिए एक बड़ा समूह माना जाता है। इस भोज आयोजन में पहुँच कर आशुतोष कुमार ने भोज पंक्ति में बैठे लोगों से मुलाकात किया और सभी पंक्ति में  घूमकर भूमिहार समाज के लोगों को 07 नवम्बर की रैली में आने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि 07 नवम्बर को पटना के गाँधी मैदान एक इतिहास लिखा जाएगा जिसमे करीब 5 लाख भूमिहार ब्राह्मण समाज के लोग इकट्ठा होंगे। यह रैली किसी पार्टी या नेता के लिए नही किया जा रहा है। यह रैली भूमिहार ब्राह्मण जाति विशेष के लिए किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य सरकार को यह दिखाना है कि भूमिहार ब्राह्मण को सिर्फ एक वोट के रूप में न देखा जाय बल्कि भूमिहार ब्राह्मण को वोट बैंक के रूप में देखा जाय। अनुमान लगाया जा रहा है कि 07 नवम्बर को पटना के गाँधी मैदान में बिहार ही नही बल्कि बिहार से बाहर दूसरे राज्य के भी भूमिहार ब्राह्मण समाज के लोग इकट्ठा होंगे।

Comments

Popular posts from this blog

હવે રેલવેની તત્કાલ ટિકિટ કેન્સલ કરાવતા 50 ટકા રિફંડ મળશે

અનલોક-2 માટે કેન્દ્રની ગાઈડલાઈન જાહેર, ગુજરાત સરકાર અભ્યાસ કરીને નિર્ણય લેશે

કાનપુરમાં બદમાશોનો પોલીસની ટીમ પર હુમલો, DSP સહિત 8 પોલીસકર્મી શહીદ