बख्तियारपुर डाकबंगला के आसपास से हटाया गया अतिक्रमण, दर्जनों दुकानें हुआ ध्वस्त...

बख्तियारपुर डाकबंगला के पास दुकानों को किया गया ध्वस्त
बख्तियारपुर डाकबंगला के पास दुकानों को किया गया ध्वस्त
बख्तियारपुर डाकबंगला दुर्गा मंदिर के आसपास बने दर्जनों दुकानों को अतिक्रमण के नाम पर ध्वस्त कर दिया गया। वही इस कार्यवाही से दर्जनों परिवारों का रोजी रोटी छीन गया। दुकानदार बताते है कि इस जगह पर वो 10-11 साल से दुकानदारी कर रहे है। कभी कोई समस्या नही हुआ था। हाँ बीच बीच मे प्रसासन द्वारा दुकान हटाये जाने की बात कही जा रही थी। लेकिन थोड़े दिनों के बाद सबकुछ पहले जैसा ही हो जाता था। लेकिन इस बार तो हद ही हो गया सभी दुकानों को तोड़ दिया गया। सरकार को इन दुकानदारों के लिए पहले व्यवस्था करना चाहिए उसके बाद इस तरह का कदम उठाना चाहिए। दुकान टूट जाने से कई परिवार बेरोजगार हो गए हैं ये लोग कहाँ जाएंगे क्या खायेंगे।
बख्तियारपुर डाकबंगला के पास अतिक्रमण हटाते हुए JCB
बख्तियारपुर डाकबंगला के पास अतिक्रमण हटाते हुए JCB
आपको बताते चलें कि ध्वस्त किये गए दुकानदारों को महीनों पहले प्रसासन द्वारा नोटिस दे दिया किया गया था। सभी दुकानदारों को इस बारे में आगाह भी कर दिया गया था। ध्वस्त किये गए इन दुकानों में पान बाला, मिठाई, मोबाइल, होटल, सैलून, केला, मटन इत्यादि सामिल है। प्रसासन द्वारा इसकी तैयारियां पहले से ही किया गया था। बीते दिन शुक्रवार को यहाँ भाड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। साथ ही ऐलाउंसमेन्ट के द्वारा भी सूचना दिया जा रहा था। अतिक्रमण हटाने और दुकानों को ध्वस्त करने के लिए तीन JCB मशीन का सहारा लिया गया। सुरूआत में लोगों द्वारा इसका विरोध किया गया। लेकिन भाड़ी पुलिस बल के कड़े रुख को देखकर दुकानदारों को पीछे हटना पड़ा। और देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में कई दुकान धराशाही हो गया।

Comments

Popular posts from this blog

હવે રેલવેની તત્કાલ ટિકિટ કેન્સલ કરાવતા 50 ટકા રિફંડ મળશે

અનલોક-2 માટે કેન્દ્રની ગાઈડલાઈન જાહેર, ગુજરાત સરકાર અભ્યાસ કરીને નિર્ણય લેશે

કાનપુરમાં બદમાશોનો પોલીસની ટીમ પર હુમલો, DSP સહિત 8 પોલીસકર્મી શહીદ