पटना में 15 साल पुरानी गाड़ी नही चलेगी इस दिन से लागू होगा नया नियम...

अधिकारियों के साथ बैठकर करते हुए
अधिकारियों के साथ बैठकर करते हुए
पटना में 15 साल पुरानी गाड़ी नही चलेगी इस दिन से लागू होगा नया नियम...

यदि आप पुरानी गाड़ी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो सतर्क हो जाइये, क्योंकि पटना में अब 15 साल पुरानी गाड़ी नही चलेगी। अक्सर देखा गया है कि पटना बाले दिल्ली या किसी अन्य राज्यों से पुरानी गाड़ी सस्ते दामों में खरीद लाते हैं, और उसे पटना की सड़कों पर चलाते हैं। जिससे पटना में वायु प्रदूषण काफी बढ़ गया है। दिल्ली के बाद पटना भी वायु प्रदूषित शहरों में सामिल हो गया है। जहाँ का प्रदूषण स्तर खतरे से ऊपर है। इससे निपटने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बैठक बुलाई जिसमें प्रदूषण को किस प्रकार कम किया जाय इस पर चर्चा की गई। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के साथ कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में प्रदूषण नियंत्रण पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों से बातचीत किया, जिसमें यह फैसला लिया गया कि पटना में 15 साल पुरानी गाड़ियों के परिचालन पर वैन लगा दिया जाय। यह नियम पूरे पटना में 07 नवम्बर से लागू होगा। इस नियम के लागू होने से पटना के प्रदूषण स्तर काफी हद तक सुधारा जा सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक लिस्ट जारी करते हुए यह जानकारी दिया कि पटना में प्रदूषण स्तर सबसे ज्यादा पुराने मोटर वाहन से बढ़ रहा है। इसलिए इस पर रोक लगाना जरूरी हो गया है।

Comments

Popular posts from this blog

હવે રેલવેની તત્કાલ ટિકિટ કેન્સલ કરાવતા 50 ટકા રિફંડ મળશે

અનલોક-2 માટે કેન્દ્રની ગાઈડલાઈન જાહેર, ગુજરાત સરકાર અભ્યાસ કરીને નિર્ણય લેશે

કાનપુરમાં બદમાશોનો પોલીસની ટીમ પર હુમલો, DSP સહિત 8 પોલીસકર્મી શહીદ